Back to stories
Relationships Oct 12, 2026

Part 3 A – एक नई शुरुआत, खुद के साथ ❤️

Part 3 A – एक नई शुरुआत, खुद के साथ ❤️

Anonymous

Author

फिर एक दिन ऐसा आया जब मैं कंपनी के काम से कहीं शूट करने गया। वहाँ मैंने अपना काम किया, शूट पूरा किया और फिर वापस घर आ गया। सब कुछ पहले जैसा ही चल रहा था।

लेकिन उसी रात मेरी जिंदगी में एक नया मोड़ आया।

रात को Instagram पर एक लड़की का मैसेज आया – "Hii"

पहले तो मुझे लगा कि शायद कोई फेक ID होगी। लेकिन फिर भी मैंने उसे वॉइस मैसेज भेजा। धीरे-धीरे पता चला कि वो एक रियल ID थी। फिर हमारी बातें शुरू हो गईं।

शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे हम एक-दूसरे से बात करने लगे। कुछ दिन ऐसे ही बीते और फिर पता नहीं कैसे, मैं अपनी पुरानी बातों से बाहर निकलने लगा।

एक दिन मैंने उस अकादमी वाली लड़की से भी सारे रिश्ते खत्म कर दिए।

अब मैंने एक फैसला कर लिया था – मुझे अपनी जिंदगी अकेले जीना सीखना है।

मेरी कंपनी में जो दो भाई थे, उन्हें भी मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं हो रही थी और न ही मेरी फैमिली को। धीरे-धीरे जिंदगी फिर से सामान्य होने लगी।

अब न किसी के मैसेज का इंतजार था, न किसी के जवाब का और न ही किसी के आने-जाने से कोई फर्क पड़ता था।

मैं अपनी कंपनी के काम में खुश रहने लगा। दोस्तों के साथ हँसना, परिवार के साथ समय बिताना और खुद पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे मेरा ध्यान उन पुरानी बातों से पूरी तरह हट गया।

अब मुझे समझ आने लगा था कि जिंदगी में हर किसी का साथ जरूरी नहीं होता। कभी-कभी खुद का साथ ही सबसे खूबसूरत होता है।

और इस तरह मेरी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ…

जहाँ मैं किसी और के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए जीना सीख रहा था।

लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी… ❤️

Part 4 में आगे की कहानी...

Show support without words: